Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूल्हे ने मांगा 10 लाख का दहेज तो दुल्हन पक्ष ने की जमकर पिटाई

हमें फॉलो करें दूल्हे ने मांगा 10 लाख का दहेज तो दुल्हन पक्ष ने की जमकर पिटाई
, शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (19:41 IST)
दहेज की कुप्रथा अभी भी समाप्त नहीं हुई है। दहेज मांगने की खबरें आती रहती हैं। इसी बीच दिल्ली में दहेज मांगने पर लोगों ने दूल्हे राजा की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दूल्हे राजा ने दहेज की मांग की थी। 
 
इसके उनकी जमकर पिटाई हुई। खबरों के मुताबिक दूल्हे ने शादी के दौरान 10 लाख रुपए दहेज की मांग की। इसके बाद दूल्हे की इस मांग पर दुल्हन पक्ष के लोगों को भी गुस्सा आ गया। 
 
फिर लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। बारात 12 दिसबंर को आगरा से आई थी। इस सबके बीच दुल्हन पक्ष को यह भी पता चला कि दूल्हे ने पहले से कई शादियां की हुई हैं। इससे दुल्हन के पक्ष के लोग और उग्र हो गए। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

OBC वर्ग के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे कमलनाथ और दिग्विजय, बोले वीडी शर्मा, पंचायत चुनाव से कांग्रेस की मानसिकता उजागर