सावधान! इस कुए के पानी छूते ही बन जाओगे पत्थर...

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2016 (13:37 IST)
लंदन। कहानियों में लोगों के पत्थर बनने और पत्थर से इंसान बनने के बारे में पढ़ा है, लेकिन इंग्लैंड में हकीकत में इस तरह का कुआं है। इस रहस्यमय कुएं के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी को छूने वाली हर चीज पत्थर की हो जाती है। 
इंग्लैंड में निड नदी के किनारे पर बसे नेयर्सबरो कस्बे में एक कुआं ऐसा है जिसे स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं। यह ऐसा रहस्य है, जिसका जिक्र आते ही लोग खौफ खा जाते हैं। यह कुआं दुनिया भर में अपने रहस्यमय पानी के लिए जाना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस कुएं के पानी में जो भी कुछ गिर जाता है तो वह पत्थर में बदल जाता है। 
 
इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाते हैं। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता है। लोगों को डर लगता है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे।
 
साहसिक यात्राओं (एडवेंचर ट्रिप) पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं। यहां आज भी 18वीं सदी का विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें देखने को मिलती हैं।
 
टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी ये चीजें अब पूरी तरह पत्थर में बदल चुकी हैं। अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें।
 
वैज्ञानिकों ने अपनी जांच में पाया है कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं नहीं मानते लेकिन डेली मेल का कहना है कि इस कुंए के पानी में लवण तत्व बहुत अधिक मात्रा में हैं और इसमें टर्फा और ट्रेवरटिन रॉक होने के कारण विभिन्न वस्तुओं और चीजों पर कड़ी धातु का एक कवच सा बन जाता है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पत्‍थर का बन गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का जवाबी हमला, कतर में 6 मिसाइलें दागीं, अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना

Air India Plane Crash : 259 पीड़ितों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 256 शव, 6 की हुई चेहरे से पहचान

Israel Iran War : ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर दागी मिसाइलें, कहा- ये हमारा बदला

शेख हसीना की भतीजी ने बांग्लादेश सरकार पर लगाया यह आरोप

भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल गांधी

अगला लेख