वर्ष 2016 के लिए नास्‍त्रेदमस की 10 भविष्‍यवाणियां

Webdunia
16वीं सदी के फ्रेंच भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस की भविष्‍यवाणियों के बारे में कहा जाता है कि वे लगभग सभी सच साबित हुईं हैं हालांकि आलोचक इस बात से इत्तेफाक रखते हैं।
 

 
आजकल कहा यह ‍भी जा रहा है कि उन्‍होंने वर्ष 2016 के लिए भी कुछ भविष्‍यवाणियां की थीं। आओ जानते हैं आने वाले वर्ष के बारे में नास्त्रेदमस की प्रमुख 10 भविष्यवाणियों के बारे में।
 
अगले पन्ने पर पहली भविष्यवाणी...

 
 

बराक ओबामा अमेरिका के अंतिम राष्ट्रपति होंगे?
यह भविष्‍यवाणी जरा चौंकाने वाली है किया इसके बाद अमेरिका में कोई प्रेसिडेंट नहीं होगा? हालांकि ओबामा पर नास्त्रेदमस की भविष्वाणी भी सही साबित हुई है। उनके अनुसार एक अश्वेत अमेरिका का राष्ट्रपति बनेगा और वह अमेरिका का बदले लेगा। नास्त्रेदमस ने वर्ष 2013 में बराक ओबामा के अजेय रहने की भी भविष्‍यवाणी की थी। 
नास्‍त्रेदमस की एक भविष्यवाणी अनुसार इस बात का अंदेशा जताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा वर्ष 2016 में अमेरिका के आखिरी राष्‍ट्रपति होंगे। हालांकि ओबामा अपने अंतिम कार्यकाल है लेकिन उन्‍होंने खासतौर पर कहा था, 'लास्‍ट प्रेसीडेंट।' तो क्‍या अमेरिका का सुपरपावर स्‍टेट्स इस वर्ष छीन जाएगा। 
 
अगले पन्ने पर दूसरी भविष्यवाणी..
 

मौसम के असामान्य मिजाज : नास्‍त्रेदमस के मुताबिक वर्ष 2016 में मौसम में काफी बदलाव आएंगे। प्राकृतिक आपदाओं में इजाफो होगा साथ ही साथ बाढ़, तूफान, गर्मी और भूकंप वर्ष 2015 की तुलना में इस वर्ष ज्‍यादा होंगे।

खास परेशान करने वाली बात यह कि 2016 में गर्मी कहर ढाएगी। भूमि में पानी सूख जाएगा, लेकिन समुद्री जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। ग्लोबल वार्मिंग का असर तो पिछले साल से ही शुरू हो गया था। प्रत्येक मौसम अब आगे खसक गए हैं। गर्मी में भीषण गर्मी और ठंड में कड़ाके की ठंड और इसके साथ ही बारिश में अब चारों ओर बाढ़ के नजारे देखने को मिलते हैं।
 
अगले पन्ने पर तीसरी भविष्यवाणी...
 

ग्रहों की असामान्य स्थिति होगी: नास्त्रेदसम अनुसार ग्रहों की असामान्य चाल और स्थिति के चलते धरती पर कई बड़े बदलाव आएंगे। खगोलिय घटनाओं के चलते ज्वालामुखी विस्फोट, भूकंप, सुनामी और तूफान से लोग परेशान रहेंगे

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक वर्ष 2016 में धरती की प्‍लेटों में हलचल रहेगी। जिसकी वजह से कहीं सुनामी तो कहीं भूकंप से लोग परेशान रहेंगे।
 
अगले पन्ने पर चौथी भविष्यवाणी...
 

मध्य पूर्व में भड़केगी आग : नास्‍त्रेदमस के मुताबिक पेट्रोल और तेल के खजाने वाले मीडिल ईस्‍ट के कई देशों में इस वर्ष तबाही का मंजर देखने को मिलेगा।

हालांकि अभी आईएसआईएस की वजह से मीडिल ईस्‍ट में पहले ही माहौल काफी बुरा है, लेकिन वर्ष 2016 में यह और भी भयानक हो जाएगा।‍ फिलहाल सीरिया और इराक में चारों ओर आग ही आग नजर आती है।
 
अगले पन्ने पर पांचवीं भविष्यवाणी...
 

मध्य-पूर्व में विस्फोट :  वर्ष 2016 में मध्य-पूर्व एशिया में भीषण और अनगिनत विस्फोट होंगे। एक के बाद एक प्लेन आसमान से गिरेंगे। गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों से मीडिल ईस्‍ट में एक नया माहौल है।

यहां के 10 देशों में पहले ही अरब क्रांति के साथ सिविल वॉर की शुरुआत हो गई है वहीं पश्चिम देशों ने यहां भीषण बमबारी करना शुरू कर दी है।
 
अगले पन्ने पर छठी भविष्यवाणी...
 

खत्‍म हो जाएगी दुनिया : नास्‍त्रेदमस के मुताबिक मध्य पूर्व एशिया की लड़ाई से मौतों की संख्या में भयानक स्तर पर इजाफा होगा जिसकी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। नास्त्रेदसम ने इराक वार और आईएसआईएस की उद्भव की भविष्वाणी पहले ही कर दी थी।

युद्ध इस ओर सबसे बड़ा कदम होगा। उन्‍होंने लिखा था कि मौतों की संख्‍या में इजाफा होगा और सब कुछ ऐसा होगा जिसकी किसी ने कल्‍पना तक नहीं की थी। नास्‍त्रेदमस ने ही ईराक वॉर और आईएसआईएस के उद्भव की भविष्‍यवाणी कर डाली थी। इस युद्ध के चलते मानव जाति का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। हालांकि माया सभ्यता ने भी दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की थी लेकिन उसके सच होने का समय कभी नहीं आया।
 
अगले पन्ने पर सातवीं भविष्यवाणी...
 

व्हाइट हाऊस गेम : नास्‍त्रेदमस के मुताबिक 'व्हाइट हाऊस' युद्ध को एक खेल की तरह लेगा। इसके कारण कई जगह युद्ध और कई जगह साजिशें चलेगी।
white-house

इस वर्ष उसके पास कई ऐसी कई योजनाएं रहेंगी जिसके जिनके जरिए वह दुनिया को तबाह कर सके। मीडिल ईस्‍ट में इस्लामिक आतंकवाद और इस्लाम के साथ अमेरिका का तनाव बढ़ेगा और स्थितियां असाधारण होंगी।
 
अगले पन्ने पर आठवीं भविष्‍यवाणी...
 

पिघल जाएंगे साउथ और नॉर्थ पोल : नास्‍त्रेदमस के मुताबिक इस वर्ष साउथ और नॉर्थ पोल पिघलने शुरू हो जाएंगे।

नास्‍त्रेदमस के अलावा ग्‍लोबल वॉर्मिंग पर अध्‍ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने भी यह बात कही है नॉर्थ पोल पहले से ज्‍यादा गर्म हो चुका है। हालांकि अभी तक साउथ पोल के बारे में वैज्ञानिकों ने कुछ नहीं कहा है।
 
अगले पन्ने पर नौवीं भविष्यवाणी...
 

इसराइल की किस्मत : नास्‍त्रेदमस के मुताबिक इसरायल पर चारों ओर से हमले होंगे तब क्या होगा? हालांकि उनकी यह भविष्यवाणी अस्पष्ट बनी हुई है। 

हालांकि नास्त्रेदमस के मुताबिक उसे इसमें पश्चिमी देशों का सहयोग मिलेगा। इसकी वजह से इसराइल कई सेनाओं से लड़ सकेगा और उसका भविष्‍य बेहतर होगा। उल्लेखनीय है कि इसराइल चारों और से इस्लामिक राष्ट्रों से घिरा हुआ है और इस्लामिक राष्ट्र मिलकर उसका अस्तित्व मिटाना चाहते है। यह लड़ाई सदियों से जारी है।
 
अगले पन्ने पर दसवीं भविष्यवाणी...
 

रूस शांति की स्थापना : इस युद्ध के कारण रूस के कभी भी योरप के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे हैं।  सीरिया की वजह से रूस और अमेरिका एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं।

नास्त्रेदमस अनुसार रूस अगर यूरोप और पश्चिम से रहेगा दूर रहेगा तो उसका कदम सही दिशा की ओर होगा। अब देखना होगा की रूस की इस युद्ध में क्या भूमिका होती है और आने वाले समय में वह कैसे शांति स्थापित करता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ब्रासीलिया में शिव तांडव से पीएम मोदी का स्वागत

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?