Hanuman Chalisa

य‍ह Wedding Card है और चिड़िया का घोंसला भी, देखि‍ए क्‍यों चर्चा में है यह शादी का कार्ड

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (16:16 IST)
शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में घरों में बहुत सारे शादी के कार्ड इकट्ठा हो जाते हैं, जो किसी काम नहीं आते और बाद में जिन्हें कचरे में फेंक दिया जाता है।

कई लोग तो शादी को खास और यादगार बनाने के लिए काफी महंगे और कीमती कार्ड भी छपवाते हैं। लेकिन, गुजरात के एक शख्स ने ऐसा वेडिंग कार्ड छपवाया है कि जो महंगा न होकर भी खबरों में छा गया है।

इस कार्ड के बारे में सोशल मीडि‍या में चर्चा हो रही है। यह कार्ड इतना शानदार है कि एक चिड़िया इसमें आराम से अपना घर बनाकर रह सकती है। यानी कार्ड भी और चिड़िया का घर भी।

गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले शिवभाई रावजीभाई गोहिल ने फैसला किया, कि उनके बेटे की शादी का कार्ड अनोखा और यादगार होना चाहिए। इसलिए उन्होंने एक ऐसा कार्ड छपवाया, जिसे लोग फेंकना नहीं चाहेंगे।
मतलब कि कूड़े में फेंकने की बजाय लोग उसे चिड़िया का घर भी बना सकते हैं। जी हां, यह कार्ड घोंसला बन जाता है, जिसमें गौरैया या दूसरी कोई छोटी चिड़िया आराम से रह सकती है।

शिवभाई के मुताबिक, यह आइडिया उनके बेटे जयेश का था। दरअसल, जयेश चाहते थे कि उनकी शादी का कार्ड ऐसा हो कि जिसका दोबरा से इस्तेमाल किया जा सके। वह नहीं चाहते थे कि लोग कार्ड को कचरे में फेंक दें।
बता दें कि कुछ वक्त पहले एक वकील का वेडिंग कार्ड भी काफी चर्चा में था। जिसे लोग कह रहे थे कि यह निमंत्रण पत्र है या फिर कानूनी नोटिस।

दरअसल, इस कार्ड की भाषा और डिजाइन दोनों बड़े ही 'कानूनी' हैं। जिस पर लिखा था, 'नोटिस ऑफ वेडिंग रिसेप्शन'

भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 के तहत विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इसके अलावा कार्ड में हिंदू विवाह अधिनियम 1995 का भी जिक्र किया गया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ

Top News : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; RCB ने फिर जीता IPL खिताब, शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज

1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम

अगला लेख