कई मशहूर हस्तियां जन्मीं हैं 29 फरवरी को

29 फरवरी जन्मदिन वालों का लंबा होता है इंतजार

Webdunia
ND

जन्मदिन किसी भी इंसान की जिंदगी में खास महत्व रखता है लेकिन 29 फरवरी जन्मदिन वालों के लिए यह और भी रोमांचित करने वाला होता है क्योंकि उन्हें चार साल के लंबे इंतजार के बाद यह दिन नसीब होता है।

ज्ञातव्य है कि चार से पूरी तरह विभाज्य वर्ष में फरवरी 29 दिन की होती है। इसे ...लीप ईयर...अधिवर्ष... कहा जाता है। इस प्रकार ..लीप ईयर.. में 365 की बजाय 366 दिन होते हैं। सन् 2012 भी लीप ईयर है।

विश्व में कई जानी-मानी हस्तियां है जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य के पूर्व शीर्ष नेता सर जेम्स विल्सन का जन्म भी 29 फरवरी 1812 को हुआ था। यह विचित्र संयोग है कि उनका निधन भी 29 फरवरी को ही 1880 में हुआ था। संभवतः विल्सन पहली शख्सियत हैं जिनका जन्म और निधन दोनों ही 29 फरवरी को हुआ।

29 फरवरी को जन्म लेने वाले मशहूर अभिनेता या अभिनेत्रियों में भारतीय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकार, डैनिस फैरिना जारूल, केन फोरे, शॉल विलियम्स, फिलिस फ्रेलिस (अमेरिका), ऐलैक्स रौको, एंटोनियो सबैटो जूनियर इटली, फ्रैंक वुडले, जोनाथन कोलमैन ऑस्ट्रेलिया, जॉस ऑकलैंड, वेंडी पीटर्स इंग्लैंड, नॉको इलिजीमा जापान, मिशेल मार्गन, फ्रांस शामिल है।

विश्व में कई जानी माने खिलाड़ी है जिन्होंने 29 फरवरी को जन्म लिया है। ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों में कई हॉकी खिलाड़ी है। इनमें भारतीय खिलाड़ी एडम सिंक्लेयर, कनाडा के खिलाड़ी कैम वार्ड, हेनरी रिचर्ड, लैडन बायर्स, सिमौन गैगने, बॉबी सैनग्यूनएटी, अमेरिका शामिल है।

ND
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय खेल फुटबॉल खेलने वाले कई ऐसे खिलाड़ी है जिनका जन्म भी 29 फरवरी का है। इनमें ब्राइस पौप अमेरिका, बेनेडिकिट होउडेस जर्मनी, डैरेन एम्ब्राज स्कॉट गॉल बाउन, ब्रिटिश खिलाड़ी क्लिंटन टुपी न्यूजीलैंड आदि।

ईसाइयों के धर्मगुरू पॉप पॉल-3 का जन्म भी वर्ष 1468 में इसी दिन हुआ था। इसी तरह कई जानी-मानी शख्सियत हैं जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था।

इनमें अल रोसेन बेसबॉल खिलाड़ी, सी.एच.रोमेरो. अल सलेवेडोर के राष्ट्रपति, क्रिस कोनेली अमेरिकी संगीतकार, डैनिस वाल्गर जर्मनी रग्बी खिलाड़ी, जेरी फ्राई अमेरिकन बेसबॉल खिलाड़ी, जीरो आकागावा जापानी उपन्यासकार, मर्वेन वारेन अमेरिकी संगीतकार, टेलर वेलमैन अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और टैरेन्स लांग अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। ( भाषा)

Show comments

लोकसभा चुनावों के बीच मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को कोओर्डिनेटर पद से हटाया

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

संगत के कहने पर अमृतपाल ने लोकसभा चुनाव लड़ने का किया फैसला, पिता ने किया खुलासा

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

CJI चंद्रचूड़ ने बताया स्कूल में क्यों हुई थी पिटाई, आज भी याद है वो शर्मिंदगी

sex scandal : प्रज्वल का मंगलवार की समयसीमा पर स्वदेश वापसी का कोई संकेत नहीं

लोकसभा चुनावों के बीच मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को कोओर्डिनेटर पद से हटाया

Lok Sabha elections 2024 : तीसरे फेज में करीब 61 प्रतिशत मतदान, बंगाल में छिटपुट हिंसा, जानिए कौनसे राज्य में कितना प्रतिशत

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई