न्यूयॉर्क। व्हेल और सील जैसी मछलियों का नाम आपने जरूर सुना होगा।
ये मछलियां जहां अपनी विशालकाय देह और अन्य कारणों से लोगों के आकर्षण का केंद्र होती हैं, वहीं कुछ मछलियां ऐसी भी होती हैं जो अपने शिकार को फंसाने के लिए बिजली का तेज झटका देकर मार देती हैं।
शायद आपको इस बात पर आश्चर्य हो कि मछलियां करंट का झटका कैसी दे सकती हैं, पर यह सच है कि इलेक्ट्रिक कैटफिश और इलेक्ट्रिक ईल नामक मछलियां अपने शिकार को मारने के लिए बिजली के हाई वॉल्टेज झटके का इस्तेमाल करती हैं।
मछलियों द्वारा उत्पादित करंट या बिजली का झटका उसके शरीर के भीतर मौजूद सैल्स, जोकि इलेक्ट्रोलाइट कहलाते हैं, में होता है। जब किसी इलेक्ट्रोलाइट को उत्तेजित किया जाता है तो उस सेल की बाहरी सतह पर मौजूद आयंस तेजी से चलने लगते हैं जिससे बिजली का उत्पादन होने लगता है।
उदाहरण के तौर पर इलेक्ट्रिक कैटफिश लगभग 300 से 350 वॉट का बिजली का झटका देकर अपने शिकार को मार सकती है। यह मछली मुख्य रूप से रात में शिकार करती है और नील नदी में पाई जाती है।
इसी तरह इलेक्ट्रिक ईल नामक मछली अपने शिकार को मारने के लिए करीब 600 वॉट तक का बिजली के झटके का उत्पादन कर सकती है जोकि एक घोड़े तक का शिकार करने के लिए काफी है।