अमेरिका में फिर फायरिंग, तीन मरे

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2012 (20:10 IST)
FILE
अमेरिका के न्यूजर्सी की एक सुपर मार्केट में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने वहां के कर्मचारियों पर गोलीबारी कर दी और बाद में खुद को गोली मार ली। इस घटना में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। अमे‍रिका में यह इस तरह की चौथी घटना है।

यह बंदूकधारी यहां का असंतुष्ट कर्मचारी जान पड़ता है। वह स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे (भारतीय समय अनुसार करीब 1.39 बजे) ओल्ड ब्रिज इलाके के पाथमार्क ग्रोसरी स्टोर में दाखिल हुआ और गोलीबारी शुरू कर दी। उसने दो लोगों को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

स्थानीय मीडिया के अनुसार ओल ब्रिज के मेयर ओवेन हेनरी ने बताया कि किसी मेयर के लिए यह सबसे दुखद फोन कॉल था। आप इन चीजों के लिए तैयार रह सकते हैं, लेकिन इन्हें रोक नहीं सकते।

पुलिस ने पार्थमार्क के कई कर्मचारियों को स्टोर से बाहर निकाला। ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी का उपनगरीय इलाका है और न्यूयॉर्क से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

पाथमार्क सुपर मार्केट के अंदर पुलिस ने भी गोलीबारी की। गोलीबारी करने वाले के मकसद के बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

इस घटना के समय कई कर्मचारी स्टोर के भीतर थे। वे सभी रोज की तरह इसे खोलने की तैयारी कर रहे थे। स्टोर आमतौर पर सुबह छह बजे खुलता है। अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है और इस स्टोर से कुछ दूरी पर आपात राहत बल के लोग खड़े हैं।

खबर है कि यह हमलावर शरीर पर बख्तर पहने हुए था। इसकी उम्र 20 साल से अधिक बताई गई है। मिल रही रिपोर्टों के अनुसार वह स्टोर में काम कर रहा था अथवा इसका पूर्व कर्मचारी था।

फिलहाल यह पता नहीं चला है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले कितने लोगों को गोली मारी गई, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने दो कर्मचारियों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। आज की यह घटना न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बाहर हुई गोलीबारी के एक सप्ताह के बाद हुई है। उस दिन भी शुक्रवार था और आज भी शुक्रवार है।

न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बाहर गोलीबारी करने वाले शख्स एक कपड़ा कंपनी में नौकरी से निकाला गया था। इस गोलीबारी के हमलावर ने अपने एक पूर्व सहकर्मी को गोली मार दी और फिर चारों तरफ अंधधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया।

पांच अगस्त को विस्कोन्सिन के एक गुरुद्वारे में माइकल वेड पेज नाम एक अमेरिकी श्वेत उन्मादी ने छह सिखों की हत्या कर दी थी। पिछली 20 जुलाई को कोलोराडो के एक थियेटर में बैटमैन फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक हमलावर ने गोलीबारी की थी, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। (भाषा/वेबदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश