आर्मस्ट्रांग के सम्मान में आधा झुकेगा अमेरिकी ध्वज

Webdunia
मंगलवार, 28 अगस्त 2012 (12:20 IST)
PR
चांद पर चहल-कदमी करने वाले पहले मानव नील आर्मस्ट्रांग की याद में अमेरिकी ध्वज शुक्रवार को आधे झुके रहेंगे। आर्मस्ट्रांग का पिछले हफ्ते निधन हो गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आर्मस्ट्रांग की याद में ‘सम्मान के तौर पर’ उनके अंतिम संस्कार के दिन सभी सरकारी इमारतों और विदेशों में स्थित अमेरिकी राजनयिक प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी ध्वज आधे झुकाने का आदेश दिया।

शुक्रवार को आर्मस्ट्रांग का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 25 अगस्त को 82 साल की उम्र में आर्मस्ट्रांग का निधन हो गया था। इस महीने की शुरुआत में उनके हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी, लेकिन इसमें समस्याएं आ गई थीं। अमेरिकी अंतरिक्ष समुदाय सहित दुनियाभर में आर्मस्ट्रांग के प्रशंसकों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

स्पेस फाउंडेशन के सीईओ एलियट एच. पुलहम ने कहा कि नील आर्मस्ट्रांग विनम्र और मृदुभाषी थे। अपोलो मिशन के बाद वे चकाचौंध से दूर रहे और उन्होंने नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्रियों को प्रेरित करना जारी रखा।

ओहियो के सीनेटर रोब पोर्टमैन ने कहा कि आर्मस्ट्रांग ‘एक सच्चे अमेरिकी नायक थे’, जिन्होंने देश के लिए असाधारण योगदान दिया और एक सम्मानजनक जीवन जीया। वे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री थे, लेकिन अपनी उपलब्धियों को लेकर वे हमेशा विनम्र और शालीन रहे, जो उन्हें अन्य से अलग करता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें