उल्कापिंड बताएगा, कैसी है पृथ्वी की अंदरूनी सतह?

Webdunia
गुरुवार, 1 नवंबर 2012 (11:52 IST)
FILE
पोलैंड के भूवैज्ञानिकों ने पूर्वी यूरोप में अब तक का सबसे बड़ा उल्कापिंड खोजा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस 300 किलों के इस उल्कापिंड पर किए जा रहे अध्ययन से यह पता चल सकेगा की पृथ्वी की अंदरूनी सतह कैसी है।

प्रोफेसर एन्द्रेज मस्जिन्स्की ने पश्चिमी पोलैंड स्थित पोजनैन में कहा कि हम जानते हैं कि पृथ्वी की अंदरूनी सतह में लौह अयस्क है। लेकिन हम इसका अध्ययन नहीं कर सकते। हमारे पास बाहरी अंतरिक्ष का यह उल्कापिंड है जो संरचना में बिल्कुल वैसा ही है और इसका हम आसानी से अध्ययन कर सकते हैं।

पोलिश समाचार एजेंसी पीएपी ने भूवैज्ञानिकों को यह कहते हुए उद्धृत किया है ‍कि इससे ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में हमारी जानकारी व्यापक हो सकती है।

उल्कापिंड की खोज कर रहे दो भूवैज्ञानिकों ने 300 किलोग्राम वजन वाला, शंकु के आकार का यह उल्कापिंड खोजा जिसमें लौह अयस्क की बहुतायत है। दो मीटर व्यास वाला यह उल्कापिंड पिछले माह पोजनैन के उत्तर में मोरास्को मीटियोराइट रिजर्व में दो मीटर की गहराई पर मिला।

दोनों भूवैज्ञानिक पृथ्वी की सतह पर भूचुंबकीय विसंगतियों का पता लगाने के लिए उपकरण का उपयोग कर रहे थे।

प्रोफेसर वोजसाइच स्टैन्कोव्स्की ने कहा कि यह यूरोप के इस भाग में मिला अब तक सबसे बड़ा उल्कापिंड है।

इस उल्कापिंड का अध्ययन कर रहे भूवैज्ञानिकों को मानना है कि यह उल्कापिंड करीब 5,000 साल पहले धरती पर गिरा। इसमें लौह अयस्क की बहुलता है और निकल के अंश भी पाए गए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

संजय शिरसाट कराना चाहते हैं एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में सुलह, जानिए क्या कहा?

LIVE: वसंत पंचमी से एक दिन पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, एक्शन में CM योगी

चुनाव प्रचार कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, केजरीवाल की EC को चिट्ठी

सापुतारा के पास खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, 7 की मौत

ट्रंप से क्यों नाराज हैं जेलेंस्की, क्या है रूस से कनेक्शन?