एनएसए ने रखी थी भाजपा पर नजर

Webdunia
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 (18:03 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिका की शीर्ष खुफिया एजेंसी को अमेरिका की एक अदालत ने 2010 में भाजपा एवं दुनिया के पांच अन्य राजनीतिक दलों पर नजर रखने को अधिकृत किया था, इन दलों में मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी भी शामिल है। यह जानकारी एक गोपनीय दस्तावेज से मिली है।

इस सूची में भाजपा के अलावा अन्य विदेशी राजनीतिक दलों में लेबनान की अमल, बोलिवेरियन कंटिनेंटल कोआर्डिनेटर ऑफ वेनेजुएला, मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड, इजिप्शियन नेशनल सॉल्वेशन फ्रंट और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने इन पर नजर रखने के लिए अनुमति मांगी थी। द वॉशिंगटन पोस्ट ने कल इस संबंध में दस्तावेज को सार्वजनिक किया था।

इस दस्तावेज में 193 विदेशी सरकारों के साथ विदेशी गुटों और अन्य निकायों के नाम शामिल हैं जो विदेशी खुफिया निगरानी अदालत की ओर से मंजूर 2010 के प्रमाणन का हिस्सा थे। इस सूची में भारत शामिल है।

समाचार पत्र ने बताया, इन संगठनों पर एनएसए विदेशी खुफिया सूचना एकत्र करने के मकसद से नजर रख सकती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद फंसे पर्यटकों के लिए रेलवे ने जम्मू एवं कटरा से विशेष ट्रेन चलाईं

LOC: पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर