Festival Posters

एवरेस्ट हादसे में मृतक संख्‍या 13 पहुंची

Webdunia
शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (19:24 IST)
FILE
काठमांडू। हिमस्खलन के एक दिन बाद बर्फ के ढेर में दबे एक शव के मिलने से माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के अब तक के सबसे भयावाह हादसे में मरने वालों की तादाद शनिवार को 13 पहुंच गई।

बचाव दल ने नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों और पवर्तारोहियों के साथ मिलकर शनिवार सुबह बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बर्फ के ढेर में दबे 4 शेरपा गाइड को निकालने के लिए जब खुदाई की तो उन्हें 1 शव मिला। इससे शुक्रवार के हादसे में मरने वालों की तादाद 13 पहुंच गई। 3 शेरपा अब भी लापता हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने हिमस्खलन में किसी के बचने की उम्मीद छोड़ दी है। हिमस्खलन उस वक्त शेरपाओं को बहा ले गया था, जब वे ऊंचाई पर स्थित शिविरों की तरफ बढ़ रहे थे और विदेशी पर्वतारोहियों के लिए रास्ता खोद रहे थे। अगले माह पर्वतारोहण का सीजन शुरू हो रहा है।

यह हिमस्खलन शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर लगभग 5,800 मीटर की ऊंचाई पर ‘पॉपकॉर्न फील्ड’ इलाके में हुआ। यह स्थान दुर्गम ‘खूंबू आइसफॉल’ के रास्ते में पड़ता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी सरकार ला रही नई श्रम नीति, क्‍या-क्‍या दिखेंगे बदलाव, 3 चरणों में होगी लागू

Pakistan की ISI के साथ आतंक की नई साजिश बेनकाब, लश्कर-ए-तैयबा और ISIS खुरासान ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है पूरा प्लान

चेहरे पर सूजन, कांपती आवाज, पदयात्रा स्थगित, दुखी भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए कर रहे हैं प्रार्थना

UPI से पैमेंट करते हैं तो नई सुविधा, जान लीजिए, वरना बेवजह होंगे परेशान, धोखाधड़ी से भी होगा बचाव

Indian Railways Train Ticket Rules में बड़ा बदलाव, कन्फर्म टिकट की बड़ी परेशानी से मिलेगी मुक्ति, Free में होगा काम

सभी देखें

नवीनतम

क्या कानपुर धमाके के पीछे आतंकी साजिश, 8 घायल, चौंकाने वाला खुलासा

DGP-SP ने फर्जी केस में फंसाया, IPS वाई पूरन सिंह की पत्नी ने 2 सीनियर अधिकारियों के खिलाफ की शिकायत, मानसिक प्रताड़ना का किया जिक्र

पत्नी ने पति पर डाल दिया खौलता हुआ तेल, फिर जख्म पर छिड़का मिर्च पावडर

आजम खान ने अपनी शर्त मनवाकर की अखिलेश यादव से मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Navi Mumbai Airport : PM मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, खूबियां जान हो जाएंगे हैरान