कराची में फिर हिंसा, 14 लोग मरे

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2012 (22:46 IST)
FILE
पाकिस्तान की व्यावसायिक राजधानी कराची में जातीय हिंसा के नए दौर में 14 लोग मारे गए हैं। सशस्त्र बंदूकधारियों ने पश्तूनों के मजबूत गढ़ वाले इलाके में एक व्यस्त पुल को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

शहर के विभिन्न हिस्सों में निशाना बना कर की गई हत्याओं के बाद एमक्यूएम ने आज शोक दिवस मनाया। उम्मीद के अनुरूप शोक दिवस के कारण सभी दुकानें, पेट्रोल पंप, शैक्षणिक संस्थान, बैंक आदि बंद रहे। भारी पुलिस बलों और रेंजरों ने शहर में गश्त की।

ताजा हिंसा देर रात हुई जब सशस्त्र बंदूकधारियों ने बनारस में एक व्यस्त यात्री पुल पर गोलीबारी की। इस इलाके को पश्तूनों का मजबूत गढ़ माना जाता है। गोलीबारी में छह बाइकसवार घायल हो गए, जिनमें से चार की बाद में मौत हो गई जिसमें एक पिता-पुत्र भी शामिल हैं। शहर में कल रात से अन्य हिंसक वारदातों में दस लोग मारे गए थे।

रेंजरों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापे मारे। इनमें पश्तून भाषी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले एमक्यूएम और के वर्चस्व वाले इलाके भी शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर 27 जून को रतलाम में होगा 'एमपी राइज-2025'

असम में एक और राष्ट्रविरोधी गिरफ्तार, पहलगाम हमले के बाद से अब तक कुल 94 लोगों की गिरफ्तारी

यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता