किताब के टाइटल में 1022 शब्द!

Webdunia
मंगलवार, 20 नवंबर 2007 (13:23 IST)
किताबें लिखने का र िक ॉर्ड तो कई लोग बना चुके है ं, लेकिन कोयंबटूर के एक कॉलेज प्रि ंस िपल ने किताब के सबसे लंबे टाइटल का रिकॉर्ड बनाया है।

इस किताब के टाइटल में 1022 शब्द हैं यानी शब्दों के बीच की स्पेस गिन ली जाए तो इसमें कुल 4805 कैरेक्टर होते हैं। यह किताब हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों के हैरी पॉटर यानी डेनियल रेडक्लिफ पर लिखी गई है।

कोयंबटूर से 25 किलोमीटर दूर करामदाई के डॉ. आरवी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के प्रिंस‍िपल डॉ. सुब्रह्मण्यम ने हाल ही में हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों में हैरी पॉटर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ पर एक किताब लिखी है।

इस किताब में पेज तो 123 हैं, लेकिन सबसे लंबे टाइटल के लिए इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में जगह मिल गई है। किताब के टाइटल में कुल 1022 शब्द हैं और शब्दों के बीच की स्पेस गिनने पर कुल 4805 अक्षर बनते हैं।

किताब में आठ पेज का एक पुलआउट भी है, जिसमें डेनियल रेडक्लिफ की फिल्मों के त्रिआयामी फोटो दिए गए हैं। इन्हें देखने के लिए किताब के साथ विशेष एनाग्लेफ ग्लास भी दिया गया है।

किताब का टाइटल 'डेनियल रेडक्लिफ द स्टोरी ऑफ द नॉट सो ऑर्डिनरी ब्वाय चूजन फ्रॉम......' से शुरू होता है और खत्म 'टू हिज एवर रॉयल क्रॉउन ऑफ फेम' पर होता है। इस टाइटल में एक भी विराम चिह्न नहीं है।

सुब्रह्मण्यम कहते हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की लंदन अथॉरिटी ने फोन पर उन्हें बताया है कि उनके पास अब तक इस तरह का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।

बेटी ने दी प्रेरणा : सुब्रहमण्यम कहते हैं कि उनकी बेटी डेनियल रेडक्लिफ की प्रशंसक है और उसी की प्रेरणा से उन्होंने यह किताब लिखी है। वे कहते हैं कि किसी हॉलीवुड अभिनेता पर भारतीय लेखक द्वारा लिखी गई संभवतः यह पहली किताब है। इससे पहले 1996 में सुब्रह्मण्यम दुनियाभर के 16 सेंटर पर 1934 छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए गिनीज बुक में नाम दर्ज करवा चुके हैं।
( नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में 6 महीनों में पनीर के 20 सैंपल फेल, बड़े होटल और रेस्‍त्रां इंदौरियों को परोस रहे एनालॉग पनीर

Delhi : प्रसिद्ध हाट बाजार में भीषण आग, कई स्टॉल जलकर खाक

डर से सहमे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, बोले- संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है...

गुजरात में एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूबे

Pahalgam Terror Attack : भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, जानिए क्या पड़ेगा असर