ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स मिले

Webdunia
गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (22:44 IST)
मागोंग (ताइवान)। बचावकर्मियों ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उस ताइवानी विमान के ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं, जो मूसलाधार बारिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसकी वजह से 48 लोगों की जान चली गई थी।

ब्लैक बॉक्स के मिलने से आस जगी है कि इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि घरेलू ट्रांस एशिया एयरवेज की उड़ान कल पेंघू द्वीप श्रृंखला के मागोंग में कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस दस लोग बच पाए।

अधिकारियों के अनुसार एटीआर 72-500 प्रोपेलर विमान में 54 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे। विमान ने दक्षिण-पश्चिम ताइवान के काओसियुंग से उड़ान भरी थी और वह मागोंग में मकानों पर गिर गया। जमीन पर पांच लोग घायल हुए।

उड़ान जीई 222 ने बादल गरजने और भारी बारिश होने के दौरान पहली बार उतरने का प्रयास किया लेकिन विफल रहने पर वह दूसरी बार कोशिश कर रही था। देश में माटमो तूफान आया है।

हादसे में मरे लोगों में से एक के रिश्तेदार ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ऐसे खराब मौसम में एयरलाइन को विमान को उड़ान भरने की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक