प्रिंस हैरी का 'न्यूड गेम', सकते में शाही परिवार

Webdunia
PR
लंद न। प्रिंस हैरी की एक हरकत से ब्रिटेन का शाही परिवार सकते हैं। दरअसल राजकुमार की न्यूड तस्वीरों में मीडिया में जारी हो गई हैं, जो कि लास वेगास के एक होटल की हैं।

अमेरिका की सेलिब्रिटी समाचार वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम द्वारा प्रकाशित की गई तस्वीरों में प्रिंस हैरी को होटल के एक कमरे में नग्न खड़ा दिखाया गया है। दूसरी ओर शाही परिवार ने भी स्वीकारा है कि तस्वीरें राजकुमार की हैं। ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स के बेटे प्रिंस हैरी हाल ही होटल के कमरे में न्यूड होकर गेम खेलते नजर आए।

दो तस्वीरों में से एक में 27 वर्षीय हैरी को एक घड़ी और गले का हार पहने दिखाया गया है उनका मुंह कमरे में रखे टीवी की तरफ है और उन्होंने अपने जननांग को हाथ से ढंका हुआ है, जबकि उनके करीब खड़ा दूसरा व्यक्ति (शायद लड़की) भी नग्न मालूम पड़ता है।

शाही परिवार की स्वीकारोक्ति : ब्रिटेन के शाही परिवार ने बुधवार को कहा कि लास वेगास में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान एक होटल में ली गई प्रिंस हैरी की नग्न तस्वीर असली हैं। क्लैरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल हमें टिप्पणी नहीं करनी है। उसने कहा कि हम बाद में टिप्पणी कर सकते हैं।

विवादित रहे हैं प्रिंस हैरी : प्रिंस हैरी के लिए विवाद नई बात नहीं है। इससे पहले भी वे कई विवादों में फंस चुके हैं। वर्ष 2002 में हैरी पर कम उम्र में नशाखोरी के आरोप लग चुके हैं। उस समय 16 वर्षीय हैरी स्कूली छात्र थे।

राजकुमार हैरी की उस समय भी काफी आलोचना हुई थी, जब उनका फोटो एक नाजी सैनिक की वर्दी में सन समाचार के मुख पृष्ठ पर छपा था। उसका शीर्षक था 'हैरी द नाजी'। ( एजेंसिया)

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

बिहार में 1 लाख मतदाता 'लापता', चुनाव आयोग के SIR में हुआ खुलासा

पाकिस्तानी वीडियो से मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, 7 गिरफ्तार

AI हादसे के बाद भयानक गड़बड़ी, जान गंवाने वाले UK के शख्स के परिवार को मिला गलत शव, क्या बोली केंद्र सरकार

असम में 2041 तक हिन्दुओं के बराबर हो जाएगी मुस्लिम आबादी, मुख्‍यमंत्री हिमंत की चिंता

Gold : चांदी 1.18 लाख रुपए के नए रिकॉर्ड पर, 1000 रुपए महंगा हुआ सोना