ब्रम्बी को मिला महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार

Webdunia
विक्टोरिया के प्रीमियर जान ब्रम्बी को हिन्दू फाउंडेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेलबर्न में 2009 का विश्व धर्म संसद आयोजित करवाने के लिए 2010 का महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है।

यह पुरस्कार हर साल महात्मा गाँधी के जन्मदिन दो अक्टूबर के अवसर पर प्रदान किया जाता है। इसे विश्व शांति, अहिंसा और सामंजस्यपूर्ण जीवन के बारे में महात्मा गाँधी की परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार ब्रम्बी को यह पुरस्कार 2009 में मेलबर्न में विश्व धर्म संसद आयोजित करवाने के लिए प्रदान किया गया।

ब्रम्बी ने कहा कि मैं महात्मा गाँधी पुरस्कार स्वीकार करके काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मैं इसे विक्टोरिया के लोगों और हमारे समुदायों के बीच भाईचारे को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता के लिए मिले पुरस्कार के रूप में देखता हूँ।

उन्होंने कहा कि विक्टोरिया के लोग हमारी विभिन्न बहु सांस्कृतिक विरासत को लेकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसीलिए हमारी सरकार ऐसे कार्यक्रमों, संगठनों और आयोजनों को सहयोग देने में गौरव महसूस करती है जो हमारी समृद्ध बहु संस्कृति को मजबूत करते हैं और प्रोत्साहन देते हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

Union Budget 2025-26 : बजट में गृह मंत्रालय को 2.33 लाख करोड़ रुपए आवंटित, पुलिस बलों को मिलेगा इसका बड़ा हिस्सा

Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्‍सली ढेर, तलाश अभियान जारी

Budget 2025 : 12 लाख रुपए सालाना कमाने वाले को कितनी मिलेगी टैक्स में छूट, समझिए पूरा गणित

Union Budget 2025 : जेलों का होगा आधुनिकीकरण, बजट में 300 करोड़ रुपए आवंटित