रूस में महिलाओं का टॉपलेस प्रदर्शन (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2012 (00:08 IST)
रूस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति चुनाव में य ूना इटेड रशिया पार्टी के उम्मीदवार व्लादिमीर पुतिन जैसे ही रविवार को अपना मत देकर मतदान केन्द्र से बाहर निकले वैसे ही उनके शासन से खिन्न अर्द्धनग्न महिला प्रदर्शनकारियों ने मतदान केन्द्र पर धावा बोल दिया।

रूस के रशिया टुडे टेलीविजन नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक ये महिलाएं 'फीमेन समूह' नामक महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह से जुडी हुई थीं। इन प्रदर्शनकारियों ने मतदान केन्द्र से मत पेटियों को चुराने का प्रयास किया। इनके सीनों पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था- मैं पुतिन के लिए चोरी करूंगी।

इस नारे को पुतिन समर्थक आंदोलनकारियों के खिलाफ एक कटाक्ष के तौर पर लिया जाता है, जो महिलाओं के सौंदर्य का इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए करते आए हैं।

महिला प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही मतदान केन्द्र में अपने ओवरकोट उतारकर पुतिन विरोधी नारे लगाने शुरु किए, वैसे ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

फीमेन समूह की स्थापना 2008 में यूक्रेन में हुई थी। इस संगठन से जुडे कार्यकर्ता इससे पहले भी महिलाओं से जुडे विभिन्न मुद्दों पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते रहे हैं1 फीमेन यूक्रेन में बढ रहे सेक्स पर्यटन के खिलाफ भी समय-समय पर आवाज उठाता आया है।

उल्लेखनीय है कि रूस में आज राष्ट्रपति चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। इस चुनाव में पुतिन के जीतने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

पुतिन के अलावा रूसी कम्युनिस्ट पार्टी (केपीआरएफ) की ओर से गेन्नादी झिगानोव, दक्षिणपंथी दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से व्लादीमिर झिरीनोवस्की, सोशल डेमोक्रेटिक दल जस्ट रशिया की ओर से सर्गेई मिरोनोव और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मिखाईल प्रोखोरोव मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि फीमेन ग्रुप इस तरह के प्रदर्शन आए दिन करता रहता है। पूर्व में इस संगठन की महिलाओं ने ने भारत की वीजा नीति के विरोध में यूक्रेन की जमा देने वाली ठंड में टॉपलेस प्रदर्शन किया था। (वार्ता/वेबदुनिया)

फीमेन ग्रुप का एक टॉपलेस प्रदर्शन का वीडियो

सौजन्य : यूट्‍यूब

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

दक्षिण कोरिया में अब नहीं बिकेगा कुत्तों का मांस, मचा हड़कंप

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे के खिलाफ जांच हुई पूरी, पुलिस ने लगाए कई गंभीर आरोप

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

बिहार में CM चेहरे पर कोई कन्फ्यूजन नहीं, कन्हैया कुमार ने बताया महागठबंधन का नाम