हर बार नया लिंग उगा लेता हैं घोंघा..!

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013 (17:02 IST)
पेरिस। वैज्ञानिकों ने हाल में एक ऐसे समुद्री घोंघे की विचित्र सेक्स लाइफ का खुलासा किया जो मादा के साथ सहवास करने के बाद अपना लिंग फेंक देता है और एक नया लिंग उगा लेता है। जापानी जीव वैज्ञानिकों ने रॉयल सोसायटी जर्नल बायोलेजी लेटर्स में लिखा है कि इस घोंघे का यह व्यवहार पूरी तरह से विचित्र है।

FILE


इस प्राणी को लैटिन में क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा कहा जाता है और यह दक्षिण-पूर्व एशिया के गर्म पानी वाले समुद्र में पाया जाता है। यह घोंघा लाल और सफेद रंग का होता है। यह एक ऐसा घोंघा होता है, जिसके शरीर पर कोई कोई कवच या खोल नहीं होता है। कितने घंटे में पैदा होता है घोंघे का नया लिंग...आगे पढ़ें...

वैज्ञानिकों ने पाया कि इस प्राणी को सहवास के बाद नया लिंग पैदा करने में 24 घंटे का समय लगता है। उसका यह लिंग शरीर के अंदर कुंडलीनुमा आकार में निष्क्रिय होता है, लेकिन जैसे ही पुराने लिंग को उपयोग कर फेंक दिया जाता है, 24 घंटे में नया लिंग सामने आ जाता है।

उल्लेखनीय है कि यह अपना कारनामा कम से कम तीन बार तो कर ही सकता है। इसके साथ एक विशेषता यह भी है कि यह उभयलिंगी होता है अर्थात इसके शरीर में नर और मादा दोनों के जननांग होते हैं। इस तरह के घोंघे सहवास के दौरान दोनों तरह की भूमिका निभाते हैं। ये अपने सहवास करने वाले साथी को न केवल स्पर्म देते हैं वरन उससे स्पर्म लेते भी हैं। घोंघे के सहवास के समय के बारे में जानें...आगे

वैज्ञानिकों का कहना है कि इनका सहवास कुछ सेकंडों से लेकर कुछेक मिनटों तक ही चलता है। प्रत्येक सहवास के बाद घोंघे अपना लिंग, जो पतले धागे जैसा होता है, जिसे यह अपनी तरफ से सहयोगी घोंघे की योनि में डालता है।

वैज्ञानिकों के दल ने पाया कि मनुष्य के अंगूठे के आकार के इस प्राणी की माइक्रोस्कोपिक संरचना और पुरुष जननांग के अध्ययन से पता लगा कि यह अंदरूनी तौर पर एक कुंडलीनुमा आकार का अंग होता है जो पुराने लिंग के स्‍थान पर नए लिंग का स्थान ले लेता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

Jagannath Rath Yatra Stampede : जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

उत्तरकाशी में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 7 लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले, 13 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर