हिंदू मनाएंगे पाकिस्तान में शिवरात्रि

Webdunia
शुक्रवार, 8 मार्च 2013 (23:07 IST)
FILE
लाहौर। भारत से हिंदू श्रद्धालुओं का 88 लोगों का एक जत्था ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव में हिस्सा लेने शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचा।

वाघा सीमा से पाकिस्तान में दाखिल होने वाले इन श्रद्धालुओं की अगवानी विस्थापित न्यास संपदा बोर्ड के अधिकारियों ने की। श्रद्धालु कल इस्लामाबाद के समीप चकवाल जिला स्थित कटास राज मंदिर जाएंगे। वे दो दिन के लिए चकवाल में रूकेंगे और 10 मार्च को पूजा-अर्चना करेंगे।

श्रद्धालुओं के जत्थे के नेताओं में से एक शिव प्रताप बजाज ने कहा, क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए भारत और पाकिस्तान को संबंधों में सुधार करना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों से अपनी वीजा प्रणाली को सरल बनाने की भी मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किया गया है। श्रद्धालु 11 मार्च को लाहौर लौट आएंगे और कृष्ण मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर जाएंगे। वे 13 मार्च को वाघा सीमा से भारत लौट जाएंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 7 लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले, 13 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर

7 साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी के पिता ने दी धमकी

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं