rashifal-2026

कान में दिखाई जाएगी 'बांबे टाकीज'

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2013 (23:40 IST)
FILE
कान। भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर चार मशहूर फिल्म निर्देशकों द्वारा बनाए गए 'बांबे टाकीज' का 66वें कान फिल्म समारोह में प्रदर्शन किया जाएगा जहां भारत इस वर्ष अतिथि देश है।

' बांबे टाकीज' फिल्म में निर्देशन अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और करण जौहर ने चार कहानियों का निर्देशन किया है और इसमें रानी मुखर्जी, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अभिनय किया है और अमिताभ बच्चन तथा आमिर खान ने अतिथि भूमिका निभाई है।

कश्यप ने टि्वटर पर लिखा, बांबे टाकीज का प्रदर्शन कान में होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में गुरुवार को घोषणा की गई कि एक और भारतीय फिल्म अमित कुमार की 'मानसून शूटआउट' का मध्यरात्रि में प्रदर्शन किया जाएगा।

इस साल कान फिल्म महोत्सव में हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय और नंदिता दास नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि कान फिल्म महोत्सव 15 मई से 26 मई तक चलेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

केरल में SIR की समय सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने क्यों लिया यह फैसला?