उ. कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2009 (11:57 IST)
उत्तर कोरिया ने सोमवार को एक सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया जो उसके पूर्व परीक्षण से अधिक शक्तिशाली था।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया ने 25 मई को एक और भूमिगत परमाणु परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जो हर दृष्टि से आत्मरक्षा के मकसद से उसकी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के उपायों का हिस्सा है।

एजेंसी ने बताया कि विध्वंसक शक्ति तथा इसके नियंत्रण की तकनीक के लिहाज से एक नए उच्च स्तर पर मौजूदा परमाणु परीक्षण सुरक्षित तरीके से किया गया। इस परीक्षण के परिणाम ने परमाणु हथियारों की क्षमता को बढ़ाने तथा परमाणु तकनीक के विकास में आ रही वैज्ञानिक और तकनीकी समस्याओं को सुलझा लिया गया है।

साम्यवादी राष्ट्र ने कहा कि इस परीक्षण ने सेना और लोगों को बहुत प्रेरित किया है। परीक्षण के संबंध में मिली संक्षिप्त रिपोर्ट में परीक्षण स्थल का खुलासा नहीं किया है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि किलजू शहर के उत्तर पूर्व में झटका महसूस किया गया। इसी स्थल पर अक्टूबर 2006 में पहला परीक्षण किया गया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान