श्रीलंका : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हिंसक झड़प, 1 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Webdunia
मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (20:40 IST)
Sri Lanka Crisis : श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। देश में जारी आर्थिक संकट के बीच हर जगह सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन मंगलवार को इतना तेज हो गया कि भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। 
 
खबरों के मुताबिक पुलिस की गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति की शक्तियों पर अंकुश लगाने और संसद को सशक्त बनाने के लिए संविधान में 19वें संशोधन को बहाल करने का एक प्रस्ताव मंगलवार को पेश किया। 
 
यह प्रस्ताव ऐसे समय में लाया गया जब श्रीलंका अप्रत्याशित आर्थिक संकट से जूझ रहा है और लोग लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी हो गई है, जिससे वह खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। आर्थिक संकट को लेकर लोग लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख