rashifal-2026

अफगानिस्तान : मस्जिद में बड़ा धमाका, 20 की मौत, 65 से ज्यादा घायल

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (17:32 IST)
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ (Mazar e Sharif ) शहर में एक मस्जिद में एक बड़ा विस्फोट ( Blast in Afghanistan) हुआ है। खबरों के मुताबिक इस विस्फोट में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 65 से ज्यादा घायल हुए हैं।
 
मजार-ए-शरीफ के तालिबान कमांडर के प्रवक्ता आसिफ वजेरी ने बताया कि जेले की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 20 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि वहीं भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
 
खबरों के अनुसार मजार ए शरीफ के अलावा काबुल, नगंरहार और कुंदुज में भी धमाके हुए हैं। मजार ए- शरीफ में मस्जिद में कुल 4 धमाके हुए। धमाके में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
2 दिन पहले 19 अप्रैल को भी इसी जगह पर बम विस्फोट हुए थे। यह विस्फोट एक स्कूल में हुए थे। इसमें 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद  विस्फोट की कई घटनाएं सामने आई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में UP बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

यूपी में सामाजिक सामंजस्य और संसाधन प्रबंधन के लिए अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान जरूरी

उत्तर प्रदेश : महिला सशक्तिकरण का नया युग सामाजिक बदलाव से आर्थिक प्रगति तक

अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम से महिला स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए, सीमाएं कभी भी बदल सकती हैं, दिल्ली में राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान

अगला लेख