Pakistan में 13 सैनिकों की मौत, काफिले पर आतंकियों ने किया आत्मघाती हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 जून 2025 (16:57 IST)
पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद के जाल में फंस गया है। पाकिस्तान में आतंकी हमलों में पिछले दिनों तेजी आई है। अब पाकिस्तान की सेना और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। खबर नॉर्थ वजीरिस्तान की है। यहां सेना पर आत्मघाती हमले की खबर है। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 13 सैनिकों की मौत हो गई है।   
ALSO READ: कौन हैं पराग जैन, जिन्हें बनाया RAW का नया मुखिया, पाकिस्तान डेस्क से है खास कनेक्शन
मीडिया खबरों के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में आज सेना के काफिले पर एक आत्मघाती हमला हुआ है। एक आतंकी, बम से लदी गाड़ी लेकर सेना के काफिले में जा घुसा जिससे भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 13 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी यह खबर सामने आई है। 
ALSO READ: महाराज ने बार-बार किया बलात्कार, गर्भपात भी कराया, पश्चिम बंगाल की एक और महिला की दर्दभरी दास्तां
इस आत्मघाती हमले में 29 लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें 10 सैनिक और 19 आम नागरिक हैं। घायल सैनिकों को सैन्य अस्पताल में तो अन्य घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

UP: अखिलेश यादव का BJP के लोगों पर विरासत गलियारे के नाम पर जमीन हथियाने का आरोप

डॉक्टर को 8 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 3 करोड़ ठगे

CM के काफिले की गाड़ियों में मिलावटी ईंधन, BPCL ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

महाराज ने बार-बार किया बलात्कार, गर्भपात भी कराया, पश्चिम बंगाल की एक और महिला की दर्दभरी दास्तां

पुरी रथ यात्रा में अत्यधिक देरी से नवीन पटनायक नाराज

अगला लेख