हैती में अनाथालय में आग लगने से 15 बच्चों की मौत

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (09:47 IST)
पोर्ट-ओ-प्रिंस। कैरिबियन देश हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास एक इलाके में बने अनाथालय में आग लगने से कम से कम 15 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: मुंबई के अंधेरी की बहुमंजिला इमारत में आग, चारों ओर धुआं ही धुआं
एक स्थानीय न्यायाधीश रायमोंडे जीन एंटोनी ने बताया कि यह हादसा गुरुवार रात को हुआ जिसमें 2 बच्चों की पूरी तरह से आग में झुलसने के कारण मौत हो गई जबकि 13 बच्चों की मौत धुएं में दम घुटने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि अन्य घायल बच्चों की हालत बेहद गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
न्यायाधीश के अनुसार आग इमारत के पहले माले से फैलते हुए मुख्य कमरे तक पहुंच गई जिसके बाद अन्य कमरों तक भी फैल गई। कई बच्चों के कमरे दूसरे माले पर थे, जहां धुएं के पहुंचने के कारण बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए।
 
जानकारी की मुताबिक अनाथालय राजधानी से 10 किलोमीटर की दूरी पर केसकॉफ इलाके में स्थित है जिसमें 66 बच्चों की रहने की व्यवस्था है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख