रूस के स्कूल में गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 24 घायल

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (22:15 IST)
मॉस्को। मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने खुद को गोली से उड़ाने से पहले गोलीबारी करके 15 लोगों की जान ले ली, वहीं इस घटना में 24 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि गोलीबारी उदमुर्तिया की राजधानी इझेवस्क के एक स्कूल में हुई। इझेवस्क शहर मॉस्को से करीब 960 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
 
समिति ने बताया कि मृतकों में 11 बच्चे शामिल हैं, वहीं घायलों में 22 बच्चे हैं। रूस की जांच समिति ने हमला करने वाले बंदूकधारी की पहचान 34 वर्षीय अरट्योम कजांतसेव के रूप में की है जिसने इसी स्कूल से स्नातक किया है। यह भी बताया गया कि हमलावर ने काले रंग का टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर 'नाजी चिह्न' थे। फिलहाल हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने इस गोलीबारी को आतंकवादी घटना करार दिया और कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संबंधित विभागों को सभी जरूरी आदेश दिए हैं। उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जांद्र ब्रेचालोव ने बताया कि बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली।
 
गवर्नर ने बताया कि जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें 1ली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इझेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मध्य रूस के यूराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।
 
गोलीबारी की यह घटना इझेवस्क शहर में स्कूल संख्या 88 में हुई। यह शहर मॉस्को से 960 किलोमीटर दूर पूर्वी क्षेत्र के उदमूर्तिया क्षेत्र में स्थित है। रूस के नेशनल गार्ड ने कहा कि कजांतसेव ने असली गोली चलाने के लिए 2 गैरघातक हैंडगन का इस्तेमाल किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख