Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में जेल से 198 भारतीय मछुआरे रिहा, 300 और मछुआरे होंगे रिहा

Advertiesment
हमें फॉलो करें 198 Indian fishermen released from jail in Pakistan
, शनिवार, 13 मई 2023 (15:13 IST)
कराची। पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कराची की एक जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने रिहा कर दिया और उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। मछुआरों को गुरुवार शाम में कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया। 300 और मछुआरे बाद में रिहा होंगे।
 
मलीर जेल अधीक्षक नजीर तुनियो ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद भारतीय मछुआरों के पहले जत्थे को रिहा कर दिया है तथा मछुआरों के 2 अन्य जत्थों को जून और जुलाई में रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने जेल में बंद 198 मछुआरों को गुरुवार को रिहा कर दिया जबकि 200 और 100 मछुआरों को बाद में रिहा किया जाएगा।
 
तुनियो ने कहा कि मलीर जेल से गुरुवार को 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाना था लेकिन उनमें से 2 मछुआरों की बीमारी के कारण मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान के समर्थन में आई पूर्व पत्नी जेमिमा, तलाक को पाकिस्तानियों ने बताया इमरान की हार