म्यांमार में 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली, रोहिंग्या आतंकियों पर कत्ल का आरोप

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (08:19 IST)
यंगून। म्यांमार के हिंसा प्रभावित रखाइन प्रांत में 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। सेना के मुताबिक, रोहिंग्या मुस्लिम आतंकियों ने इन हिंदुओं की हत्या की है। हालांकि, स्वतंत्र तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
सेना प्रमुख की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए बयान में कहा गया, सुरक्षा सदस्यों को 28 हिंदुओं के शव मिले और उन्हें निकाला गया। पोस्ट के मुताबिक रखाइन राज्य में अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) के आतंकियों ने काफी क्रूर और हिंसक तरीके से इन हिंदुओं की हत्या की है। म्यांमार सरकार का दावा है कि ARSA समूह ने पुलिस चौकियों पर हमले किए।
 
सेना ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों को कब्रों में 20 महिलाओं और आठ पुरुषों के शव मिले, जिसमें छह लड़कों की उम्र दस साल से कम थी। म्यांमार सरकार के प्रवक्ता जाव ह्ते ने रविवार को 28 शव मिलने की पुष्टि की।
 
उत्तरी रखाइन में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक जगह पर 10 से 15 शवों को दफनाया हुआ था। सेना प्रमुख ने कहा है कि जिस गांव में शव मिले हैं उसका नाम ये बाव क्या है, जो उत्तरी रखाइन में हिंदू और मुसलमान समुदायों की बती खा मायुंग सेइक के निकट है।
 
इलाके के हिंदुओं ने एएफपी को बताया कि आतंकवादी 25 अगस्त को उनके गांवों में घुस आए और बीच में आने वाले कई लोगों की हत्या कर दी और कुछ अन्य को अपने साथ जंगल ले गए।
 
गौरतलब है कि एक महीने के भीतर ही इस क्षेत्र से 430000 से ज्यादा रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश गए। इलाके में रहने वाले करीब 30000 हिंदू और बौद्ध भी विस्थापित हुए। इनमें से कुछ का कहना है कि रोहिंग्या आतंकवादियों ने उन्हें डराया धमकाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

नशे में धुत था, दांतों के काटकर अलग कर दी पत्नी की उंगली

मुर्शिदाबाद में दंगा पीड़ितों से मिलीं NCW प्रमुख विजया रहाटकर, जानिए क्या कहा?

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमला, 70 से अधिक की मौत और 171 घायल

Karnataka: छात्रों से जनेऊ उतरवाने का मामला, सीईटी अधिकारियों पर मामला दर्ज

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत

अगला लेख