भारतीय उच्चायोग के तीन अधिकारी पाक से स्वदेश रवाना

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (14:07 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने भारतीय उच्चायोग के जिन आठ अधिकारियों की पहचान उजागर की थी उनमें से तीन मंगलवार को स्वदेश रवाना हो गए।
 
समाचार पत्र डॉन के अनुसार ये अधिकारी यहां से विमान से दुबई के रास्ते भारत गए हैं। पाकिस्तान ने इन अधिकारियों पर जासूसी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया था जिसका भारत सरकार ने पूरी तरह खंडन किया है।
 
भारतीय विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भारतीय राजनयिकों के खिलाफ आरोप गढ़े गए और उनकी कोई गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें निशाना बनाया गया है। इन अधिकारियों की पहचान उजागर होने के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हें खुद ही वापस बुलाने का फैसला किया था।
 
इससे पहले नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को हाल ही में भारत के रक्षा संबंधी दस्तावेज लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था और पुलिस ने जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस अधिकारी को भारत सरकार ने तुरंत देश छोड़कर चले जाने को कहा था।
 
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख