ह्यूस्टन के मोटल में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत 3 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (20:17 IST)
ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के ह्यूस्टन में एक शख्स ने एक मोटल (सड़क किनारे यात्रियों के लिए बना होटल) में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पार्किंग स्थल पर गोलीबारी करके 2 अन्य को जख्मी कर दिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसकी भी मौत हो गई।

कार्यकारी पुलिस प्रमुख मैट स्लिंकार्ड ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना रविवार देर शाम उत्तर पश्चिम ह्यूस्टन के पैलेस इन मोटल में हुई। उन्होंने बताया कि करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी और फिर मोटल की बालकनी से अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी। स्लिंकार्ड ने कहा कि पार्किंग स्थल पर दो लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई अधिकारी जख्मी नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की और बंदूकधारी की मौत मौके पर ही हो गई लेकिन पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि उसकी मौत अधिकारियों की गोली लगने से हुई या उसने खुद को गोली मार ली थी।

स्लिंकार्ड ने कहा कि पुलिस को तत्काल पता नहीं चल सका है कि उसने दो लोगों की हत्या क्यों की। इस तरह के कोई सबूत नहीं हैं कि बंदूकधारी पहले से दोनों पीड़ितों को जानता था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

इंदौर से लेकर कोलंबो तक, जानिए कहां कहां होंगे ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले

BSE का नया APP बनेगा आपका दोस्त, Free मिलेगी investment की ट्रेंनिंग

Realme C73 5G लॉन्च, सस्ती कीमत में महंगे फोन के फीचर्स

मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को हैं उत्सुक, जानिए थाईलैंड की रामायण 'रामकियेन' के बारे में

अगला लेख