इन तीन लोगों ने दिया 96 बच्चों को जन्म, कहा- अल्लाह पूरी करेगा जरूरत

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2017 (15:00 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है लेकिन देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले 3 नागरिकों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। ये तीनों 96 बच्चों के बाप है। इन तीनों का ही मानना है कि अल्लाह उनकी जरूरतें पूरी कर देगा।
 
19 साल बाद पाकिस्तान में जनसंख्या के लिए हो रहे सर्वेक्षण में यह बाद सामने आई है। इनमें से दो व्यक्ति आपस में भाई हैं। एक की उम्र 70 साल से अधिक हैं। दूसरे भाई की उम्र 57 साल है। पहले भाई की तीन बीवी और 22 बच्चे हैं। 
 
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, उत्तरी वजीरीस्तान के कबाली जिले में रहने वाले 70 साल के मस्तान वजीर खान की तीन शादियां हुई है और इनके 22 बच्चे हैं। बर्तन व्यापारी खान ने कहा कि उनके नातियों की संख्या इससे ज्यादा है। 
 
खान के 15 भाईयों में शुमार गुलजार खान के भी तीन बीवी और 36 बच्चे हैं। फैमिली प्लानिंग पर गुलजार ने कहा कि इस्लाम में इसकी मनाही है। जब अल्लाह ने संसार को बनाया है तो मैं क्यों किसी को जन्म न दूं?  
 
वहीं क्वेटा के रहने वाले जान मुहम्मद के 38 बच्चे हैं और इनका लक्ष्य 100 बच्चे पैदा करने का है, जिसके लिए वो चौथी बीवी को ढूंढ रहे हैं। उनका यह मानना है कि जितने मुसलमान पैदा होंगे, उससे इसके दुश्मन डरेंगे। मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए। 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख