अमेरिका में हुई फिर गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, चश्मदीद ने हमलावर को मारा

Webdunia
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (12:29 IST)
ग्रीनवुड (अमेरिका)। इंडियाना मॉल में रविवार शाम को 'फूड कोर्ट' में एक व्यक्ति ने राइफल से गोलीबारी की जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। ग्रीनवुड पुलिस विभाग के प्रमुख जिम इसन ने यह जानकारी देते बताया कि एक व्यक्ति राइफल के साथ ग्रीनवुड पार्क मॉल में घुसा और उसने फूड कोर्ट में गोलीबारी शुरू कर दी। इसन ने कहा कि एक हथियारबंद नागरिक ने संदिग्ध को मार डाला। उन्होंने बताया कि कुल 4 लोग मारे गए और 2 घायल हो गए।
 
गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी शाम करीब 6 बजे मॉल पहुंचे। अधिकारी मॉल में अन्य पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं, हालांकि उनका मानना ​​है कि गोलीबारी 'फूड कोर्ट' तक ही सीमित रही। इसन ने कहा कि पुलिस ने 'फूड कोर्ट' के पास शौचालय में एक संदिग्ध बैग बरामद किया है।
 
इंडियानापोलिस, मेट्रोपॉलिटन पुलिस और कई अन्य एजेंसियां ​​जांच में सहायता कर रही हैं। इंडियानापोलिस के सहायक पुलिस प्रमुख क्रिस बेली ने कहा कि हम देश में इस तरह की एक और घटना से आहत हैं। ग्रीनवुड की आबादी लगभग 60,000 है और यह इंडियानापोलिस का एक दक्षिणी उपनगर है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख