Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजब-गजब: महिला के पेट में हो रहा था भयानक दर्द, जांच में हुआ 35 साल के ‘बेबी स्टोन’ का खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अजब-गजब: महिला के पेट में हो रहा था भयानक दर्द, जांच में हुआ 35 साल के ‘बेबी स्टोन’ का खुलासा
, मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (19:00 IST)
अल्जीरिया में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को करीब 35 साल तक पता ही नहीं चला कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। इस राज से पर्दा उस समय उठा जब महिला के पेट में असहनीय दर्द उठा।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन महिला के पेट में तेज दर्द उठा। जब डॉक्टरों ने उसके पेट दर्द की वजह जानने के लिए जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
 
दरअसल, महिला के पेट में 35 साल से 7 महीने का एक भ्रूण मौजूद था। इतने सालों में महिला को एक बार भी ये अहसास नहीं हुआ कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। हालांकि वह भ्रूण अब पत्थर बन चुका है। डॉक्टरों ने उसे ‘बेबी स्टोन’ का नाम दिया है। इसका वजन 4.5 पाउंड (2 किलो) का था।
 
यह पहली बार नहीं था जब महिला के पेट में दर्द हुआ था। इससे पहले भी कई बार उसके पेट में दर्द उठ चुका था। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू के अलावा कोई प्रतिबंध नहीं, 24 घंटे में कोरोना के 42 केस