Hanuman Chalisa

असली जैसा 3डी मस्तिष्क, दवा परीक्षण और रोगों के शोध में आएगा काम

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (14:54 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने मनुष्यों के मस्तिष्क की तरह एक जीवंत 3 डी लघु मस्तिष्क विकसित किया है जिसमें न्यूरॉन और प्रतिरक्षा कोशिकाएं समेत सामान्य अंगों में पाई जाने वाली सभी छह अहम कोशिकाएं है। इस 3 डी लघु मस्तिष्क की मदद से बीमारियों का अध्ययन करने और नई दवाईयों का परीक्षण करने में मदद मिल सकेगी।
 
पत्रिका साइंटिफिक रिपोटर्स में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा विकसित आधुनिक 3 डी मस्तिष्क पूरी तरह से कोशिकाओं पर आधारित है और प्राकृतिक ब्लड ब्रेन बैरियर को बनाने में मदद करता है जो मानव शरीर की संरचना की तरह ही होता है।
 
ब्लड ब्रेन बैरियर एक सेमीपर्मिएबल मेंम्ब्रेन (अर्धपारगम्य झिल्ली) होती है जो मस्तिष्क को आघात पहुंचा सकने वाले बाहरी पदार्थ से इसकी रक्षा करती है। 
 
यह शोध महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ब्लड ब्रेन बैरियर में रोग तंत्र, बैरियर से होकर दवाईयों का गुजरना और बैरियर पार करने के बाद दवाईयों के असर को समझने में मदद मिल सकती है। 
 
अमेरिका में वेक फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट फॉर रिजेनरेटिव मेडिसिन के निदेशक एंथनी अताला ने कहा कि 3 डी मस्तिष्क के विकास से मरीजों के बेहतर इलाज में मदद मिल सकती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख