Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 5 भारतीयों की मौत

हमें फॉलो करें न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 5 भारतीयों की मौत
क्राइस्टचर्च , रविवार, 17 मार्च 2019 (08:51 IST)
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में जुमे की नमाज के दौरान दो मस्जिदों में हुए हमले में मारे गए 50 लोगों में पांच भारतीय भी शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को इस बात की पुष्टि की।
 
उच्चायोग ने ट्वीट किया कि अत्यंत दु:ख के साथ हम क्राइस्टचर्च में हुए भयावह आतंकवादी हमले में हमारे पांच नागरिकों की मौत की सूचना दे रहे हैं। मृतकों की पहचान महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ वोरा, अनसी अलीबावा तथा ओजैर कादिर के रूप में हुई है।
 
उच्चायोग ने बाद में एक अन्य ट्वीट में सूचना दी कि न्यूजीलैंड के आव्रजन विभाग ने क्राइस्टचर्च में हमले की जद में आए लोगों के परिजनों के लिए वीजा संबंधी प्रक्रिया तेज करने के मकसद से एक वेबसाइट शुरू की है। 
 
webdunia
 
उच्चायोग ने घटना पर दुख जताते हुए मदद के लिए दो फोन नंबर भी दिए हैं जिन पर संपर्क किया जा सकता है। ये फोन नंबर 021803899 और 021850033 हैं।

उल्लेखनीय है कि क्राइस्टचर्च में जुमे की नमाज के दौरान दो मस्जिदों पर एक दक्षिणपंथी चरमपंथी ने हमला किया था। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई है। हमले के कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त संजीव कोहली ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि भारतीय नागरिकता/मूल के नौ नागरिक लापता हैं लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल 2019 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े धोनी, रायुडू और जाधव के साथ मैदान पर बहाया पसीना