पेरू में बड़ा हादसा, शॉपिंग मॉल की छत गिरी, 6 लोगों की मौत, 78 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 फ़रवरी 2025 (23:53 IST)
Shopping mall roof case : पेरू में एक ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई। इमारत ढहने के बाद 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।
 
देश के रक्षामंत्री ने यह जानकारी दी। ‘फूड कोर्ट’ मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं। ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई। 
ALSO READ: सोनभद्र में बड़ा हादसा, कुंभ स्नान करके लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत
रक्षामंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।
ALSO READ: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, मुजफ्फरपुर में पलटी गाड़ी, महाकुंभ से लौट रहे 5 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत
मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने आसन्न जोखिम के कारण मॉल को बंद करने की घोषणा की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अगला लेख