7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (11:31 IST)
Earthquake news in hindi : अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटकों से हड़कंप मच गया। रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी गई।

भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाने को कहा गया है। 7.5 लाख की आबादी वाले अलास्का में भूकंप से कितनी तबाही हुई इसका पता नहीं चला है।
 
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पेनिंसुला के अलास्का में बुधवार को 2 बजकर 7 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 7.3 थी। वहीं यूएसजीएस ने दावा किया कि भूकंप का केंद्र सैंड पॉइंट से 87 किमी दक्षिण में था।
<

EQ of M: 7.3, On: 17/07/2025 02:07:42 IST, Lat: 54.91 N, Long: 160.56 W, Depth: 36 Km, Location: Alaska Peninsula.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/quwulTN5Yf

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 16, 2025 >
गौरतलब है कि अलास्का भूकंपीय रूप से काफी सक्रिय इलाका है। यहां मार्च 1964 में 9.2 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से एंकोरेज शहर तबाह हो गया था।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख