यहां 7 घंटे में खत्म हो जाता है एक साल

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (14:54 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिक डे-टू-इयर रेशो (दिन से वर्ष का समानुपात) का पता लगाने में कामयाब हो गए हैं। यह है अंतरिक्ष का सबसे तेज ग्रह जिसे केपलर टेलिस्कोप ने ढूंढ निकाला है जिसमें सात घंटे होते ही साल खत्म हो जाता है। यहां का वातावरण भी काफी खराब है।
 
इस ग्रह का नाम EPIC 246393474 b है। धरती पर 365 दिन खत्म होने पर एक साल खत्म होता है और इसमें गर्मी, सर्दी, बारिश और बसंत होता है। लेकिन केपलर टेलिस्कोप ने ऐसा ग्रह ढूंढ निकाला है जिसमें सात घंटे होते ही साल खत्म हो जाता है। 
 
इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज प्लेनिट कहा जा रहा है। इस ग्रह के ऑर्बिट पीरियड को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। Phys.org की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेनिट का ऑर्बिट पीरियड महज 6.7 घंटों के लिए ही होता है। इस ग्रह का दूसरा नाम C12_3474 b भी है। 
 
केपलर को प्लेनिट हंटिंग टेलिस्कोप कहा जाता है। वह अब तक 2300 ग्रहों की खोज कर चुका है। अब उसने धरती के पास ही इस ग्रह की खोज की है। 2013 में दो रिएक्शन फेल होने के बाद केपलर ने k2 मिशन की शुरुआत की थी। 
 
वैज्ञानिकों की मानें तो स्टेलर रेडिएशन के चलते यहां का वातावरण पूरी तरह खराब हो चुका है। यह ग्रह इसलिए भी खास है क्योंकि इसे धरती से 5 गुना बड़ा बताया जा रहा है। इस ग्रह में भारी पत्थर हैं जिसमें 70 प्रतिशत आयरल होने की संभावना है। 
 
अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इस ग्रह में कितने घंटे का एक दिन होगा। यहां का वातावरण भी का भी खराब है, ऐसे में यहां रहना मुश्किल है। फिलहाल वैज्ञानिक इस ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

अफ्रीकी राष्‍ट्रपति रामाफोसा से क्यों भिड़ गए ट्रंप? जानिए क्या है पूरा मामला?

उत्तर पश्चिम भारत में तूफानी बारिश का कहर, राजस्थान में लू का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?

LIVE: करणी माता मंदिर में पीएम मोदी, जासूस ज्योति मल्होत्रा की आज कोर्ट में पेशी

एक गांव की गाथा, आजादी के बाद पहली बार किसी विद्यार्थी ने पास की हाईस्कूल परीक्षा

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने बताया आसिम मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला किसका था...

अगला लेख