विभाजन के 72 साल बाद पाकिस्तान ने खोला ऐतिहासिक गुरुद्वारा

Webdunia
शनिवार, 3 अगस्त 2019 (08:17 IST)
लाहौर। विभाजन के 72 साल बाद पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चोआ साहिब के दरवाजे भारत समेत विभिन्न देशों के सिख श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को खोल दिए। यह कदम नवंबर में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती की तैयारी के मद्देनजर उठाया गया है।
 
साल 1947 में पंजाब प्रांत के झेलम जिले में सिख समुदाय के पाकिस्तान से पलायन कर जाने के बाद से बंद यह गुरुद्वारा उपेक्षा की स्थिति में था।
 
यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल रोहतास किले के करीब स्थित गुरुद्वारा चोआ साहिब को कई उच्चाधिकारियों और समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में एक भव्य कार्यक्रम में खोला गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिख समुदाय के सदस्यों की ‘अरदास’ और ‘कीर्तन’ के साथ हुई।
 
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों को देखने वाले इवैक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष डॉ. आमिर अहमद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही...

आतंकवाद विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा : एमजे अकबर

देशभर में 1000 से ज्यादा Corona केस, ICMR ने कहा- डरने की बात नहीं

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बड़ी राहत, अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

अगला लेख