पाकिस्तान में लकड़ी से बने घर में लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2023 (23:55 IST)
9 people died in house fire in Pakistan : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद जिले के तारही गांव की है। मृतकों में एक महिला, उसके 4 बेटे और 4 बेटियां शामिल हैं।
 
मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली। ‘डॉन’ अखबार की खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया कि मृतकों में एक महिला, उसके चार बेटे और चार बेटियां शामिल हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि लकड़ी से बने घर में ‘शॉर्ट सर्किट’ के बाद आग लग गई और फिर पूरा घर ढह गया। उन्होंने कहा कि बचाव दल द्वारा निकाले जाने से पहले शव घंटों तक मलबे में दबे रहे। अधिकारी ने आगे कहा कि शवों की पहचान करना संभव नहीं था और उन्हें दफनाने के लिए सामूहिक कब्र तैयार की गई ।
 
परिवार का मुखिया जाकिर अब्बासी कराची का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

हूल दिवस पर हेमंत सोरेन गरजे, किया विद्रोह का ऐलान

उफनती नदी में कार ले गए 2 युवक, Google Maps पर भरोसा करना पड़ा भारी

झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

अगला लेख
More