अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, जो बाइडन के काफिले से टकराई कार

Webdunia
सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (19:59 IST)
Car collides with US President's convoy : अमेरिका के डेलावेयर के विलमिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से एक कार टकरा गई। हालांकि इससे पहले राष्ट्रपति के सीक्रेट सर्विस मैन ने कार को घेर लिया और बाइडेन एवं उनकी पत्‍नी को दूसरे वाहन में ले जाया गया। जो बाइडेन और उनकी पत्‍नी सुरक्षित हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के डेलावेयर के विलमिंगटन में रविवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से जुड़े वाहन से एक कार टकरा गई। ये दुर्घटना उस समय हुई, जब डेलावेयर में राष्ट्रपति बाइडेन अपने कैंपेन मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे।
<

#WATCH | US President Joe Biden rushed into his vehicle as a car crashed into a vehicle attached to his motorcade.

(Source: Reuters) pic.twitter.com/2ooVcY0BQo

— ANI (@ANI) December 18, 2023 >
सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को तुरंत कार में बिठाया और उन्हें विलमिंगटन शहर की इमारत से दूर ले जाया गया। दुर्घटना के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सीक्रेट सर्विस मैन ने कार को हथियारों के साथ घेर लिया और चालक को अपने हाथ ऊपर करने का निर्देश दिया।

दुर्घटना के बाद राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्‍नी जिल सुरक्षित हैं। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीक्रेट सर्विस ने दुर्घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा से पूछा सवाल

महिला कांग्रेस का 20 दिन में 2 लाख सदस्य बनाने का दावा

PM Internship Scheme क्या है और इसमें किसे और कैसे मिलेगी इंटर्नशिप?

सीएम नायडू ने किया दावा, तिरुपति के लड्डुओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार

शौचालय कर को लेकर जेपी नड्‍डा पर मुख्‍यमंत्री सुक्खू का पलटवार

अगला लेख