वॉशिंगटन में लिंकन स्मारक से छेड़छाड़, लिखा आपत्तिजनक संदेश

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (14:56 IST)
वॉशिंगटन। वॉशिंगटन में लिंकन स्मारक के साथ छेड़छाड़ कर कुछ अज्ञात लोगों ने लाल रंग के स्प्रे पेंट से एक आपत्तिजनक संदेश लिख दिया। नेशनल पार्क सर्विस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्मारक पर लिखे गए आपत्तिजनक संदेश को मंगलवार तड़के देखा गया।
 
यह स्मारक दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को समर्पित है जिन्होंने अमेरिका में दास प्रथा समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। पार्क सर्विस द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो में संदेश स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकारी एजेंसी के मुताबिक ऐसा लगता है कि ये अपशब्द हैं। कॉन्स्टीट्यूशन एवेन्यू पर स्मिथसोनियन म्यूजियम में भी सिल्वर स्प्रे पेंट से कुछ अस्पष्ट लिखा हुआ पाया गया।
 
पार्क सर्विस के अनुसार 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के स्मारक को साफ करने के लिए पेंट हटाने वाले जेल जैसे तत्व का उपयोग किया जा रहा है। यूएस पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस साल वॉशिंगटन के कई स्मारकों में इस तरह की घटना हो चुकी है। स्थानीय मीडिया की खबर में बताया गया है कि फरवरी में लिंकन स्मारक, दूसरा विश्व युद्ध स्मारक तथा वॉशिंगटन मान्यूमेंट में भी कुछ अजीबोगरीब संदेश लिखे जा चुके हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख