बामियान में बुद्ध प्रतिमाओं का 'विध्वंसक' रहा है अफगानी प्रधानमंत्री अखुंद

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (16:13 IST)
बुद्ध यानी शांति के प्रतीक। हिंसा का कोई स्थान नहीं। उनकी मूर्तियों से भी शांति की अद्भुत आभा ही प्रस्फुटित होती है। लेकिन, अफगानिस्तान की नई सरकार का 'शांति' से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
 
अपने पुराने शासनकाल में तालिबान ने अफगान के बामियान क्षेत्र में शांति के प्रतीक बुद्ध की प्रतिमाओं का विध्वंस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तब मुल्ला हसन अखुंद देश के विदेशमंत्री और उपप्रधानमंत्री थे। बुद्ध की प्रतिमाओं पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं। 
 
इस बार अखुंद अफगानी सरकार के मुखिया (अंतरिम प्रधानमंत्री) हैं और ‍तालिबान सुप्रीमो मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा के करीबी भी हैं। मुल्ला हसन का जन्म कंधार में ही हुआ है, जहां तालिबान का जन्म हुआ। वे तालिबान के संस्थापकों में से भी एक हैं। अखुंदजादा भी कंधार से ही 'रिमोट कंट्रोल' से अफगान की नई सरकार को चलाएंगे। 
मुल्ला हसन फिलहाल रहबरी शूरा (लीडरशिप काउंसिल) के प्रमुख भी हैं। अफगानिस्तान में हसन सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत करने वाले नेताओं में शामिल रहे हैं। अखुंद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों की सूची में भी शामिल है। 
 
अखुंद ने रहबरी शूरा के प्रमुख के रूप में 20 वर्षों तक काम किया। उनकी तालिबानी लड़ाकों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है। माना जाता है कि अखुंद की पृष्ठभूमि के सैन्य के बजाय धार्मिक ज्यादा है। हसद की शिक्षा भी पाकिस्तान के एक मदरसे में हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख