अफगानिस्तान में हवाई हमले में 10 बच्चों और 8 महिलाओं सहित 23 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (18:36 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के हेलमांद प्रांत में अंतरराष्ट्रीय सेनाओं के हवाई हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई जिनमें 10 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। इस हमले में 3 बच्चे भी घायल हुए हैं।
 
 
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि शुरुआती रिपोर्टों में पता चला है कि इस हमले में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। यह हमला उस समय हुआ, जब अफगानिस्तान और अंतरराष्ट्रीय सेनाओं का एक अभियान जारी था और इसी दौरान विमानों से हमला किया गया।
 
मिशन ने इस घटना में हताहत महिलाओं तथा बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और संबंधित एजेंसियों से आग्रह किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख