अडाणी के बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर अब ये कंपनी, एक के बाद एक कई खुलासे

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2023 (22:46 IST)
अडाणी ग्रुप के बाद अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) के निशाने पर टेक्नोलॉजी फर्म ब्लॉक इंक (Block Inc) आ गई है।  हिंडनबर्ग ने अमेरिकी कंपनी ब्लॉक इंक के खिलाफ 23 मार्च को एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) की अगुवाई वाले मोबाइल पेमेंट कंपनी ब्लॉक इंक ने फर्जी तरीके से अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ा दिया। कंपनी ने नए ग्राहकों को जोड़ने की लागत को काफी कम करके बताया है।
 
शॉर्ट सेलर फर्म ने कहा कि उसने ब्लॉक इंक के शेयरों में शॉर्ट-पोजिशन ली है यानी उसने इसके शेयरों में गिरावट आने पर दांव लगाया है। 
 
हिंडनबर्ग ने कहा है कि हमने करीब 2 सालों की पड़ताल के बाद यह पाया है कि ब्लॉक इंक ने सिस्टमैटिक रूप से उस डेमोग्राफिक्स का लाभ उठाया है, जिसकी मदद करने का वह दावा करती है।

24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट ने ग्रुप के कंपनियों की चाल ही बिगाड़ दी। इनमें रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी किसी कंपनी के शेयर पुराने लेवल पर नहीं पहुंच पाए।

रिपोर्ट में ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

Uddhav Thackeray की देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में अब कौनसा नया टर्निंग पॉइंट

महाकाल मंदिर में 1 अरब 65 करोड़ का दान, पेटियों में 399 किलो चांदी और 1533 ग्राम सोने का चढ़ावा

2025 से NTA नहीं आयोजित करेगा नौकरियों की भर्ती परीक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कारण

एक राष्ट्र, एक चुनाव के पीछे की भाजपा की मंशा साफ नहीं, क्या बोले वेणुगोपाल

सभी देखें

नवीनतम

One Nation-One Election : वन नेशन वन इलेक्शन बिल, व्हिप के बावजूद लोकसभा में BJP के 20 सांसद गायब, अब पार्टी क्या लेगी एक्शन

भागवत ने भारतीय जीवनशैली को दुनिया के सामने पेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर

धर्म के आधार पर आरक्षण बढ़ाना चाहती है कांग्रेस, यह संविधान विरोधी, राज्यसभा में बोले अमित शाह

MP: डिजिटल अरेस्ट गिरोह को कमीशन पर मुहैया कराया बैंक खाता, 4 विद्यार्थी गिरफ्तार

VIDEO : कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपति को कराया घंटों इंतजार, CCTV पर देखा तो CEO ने दी अनोखी सजा

अगला लेख