Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा, वायुसेना का प्‍लेन हुआ क्रश, 66 सैनिकों की मौत

Advertiesment
Air Force plane crashed in Colombia
Colombian Air Force Plane Crash Case : कोलंबिया में वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें 66 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए, जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता हैं। इस विमान में 125 लोग सवार थे। पायलट के पास हादसे को टालने के लिए समय बहुत कम था। हादसे में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ।

विमान में सवार थे 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर

कोलंबिया में वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें 66 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए, जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता हैं। इस विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। पायलट के पास हादसे को टालने के लिए समय बहुत कम था। हादसे में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। 
 

गोला-बारूद फटने से लगी विमान में आग

यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए और आग बुझाने की कोशिश की। हादसे के बाद आग से विमान में मौजूद गोला-बारूद फटने लगा, जिससे हालात और खतरनाक हो गए। घायलों को अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया है।

विमान का इंजन हुआ फेल

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के इंजन क्यों फेल हो गए? C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए किया जाता है।
 
इससे पहले फरवरी के आखिरी में बोलिवियाई वायुसेना का एक और हरक्यूलिस सी-130 विमान राजधानी ला पाज के पास घनी आबादी वाले शहर ऑल्टो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति पेट्रो ने जताया दुख 

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हादसा है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी और जवानों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है।

C-130 विमान की क्या है खासियत?

C-130 विमान का निर्माण अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन करती है। यह विमान न केवल विशाल है बल्कि रक्षा जरूरतों के लिहाज से बेहद मुफीद भी है। इसकी लंबाई 30 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है, जो 19 टन वजन ले जाने में सक्षम है। विमान 643 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इतना ही नहीं ये विमान खराब मौसम में भी उड़ान भरने में सक्षम है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MCX पर सोना-चांदी में भारी गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, क्या है बुलियन मार्केट में हाल?