Hanuman Chalisa

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है हड्डी टूटने का खतरा

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (14:44 IST)
न्यूयॉर्क। वायु प्रदूषण के बढ़ने से शरीर में खनिज की मात्रा कम होने के कारण हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। एक प्रमुख अध्ययन में यह दावा किया गया है।
 
'द लैनसेट प्लैनेटरी हेल्थ' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पहली बार अस्पताल में उन समुदायों के लोगों के हड्डियां टूटने के मामलों के बारे में जानकारी दी गई है, जहां पार्टिक्यूलेट मैटर उच्च स्तर पर हैं, जो कि वायु प्रदूषण का उच्च घटक है। शोधकर्ता ने कहा कि कम आय वाले समुदायों में हड्डियां टूटने का खतरा सबसे अधिक है।
 
अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय के ‘मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ की एंड्रिया बेक्केरली ने कहा कि हमारे अध्ययन में पाया गए स्वच्छ वायु के कई लाभों में, हड्डियों की मजबूती एवं उन्हें टूटने से बचाना भी शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि दशकों से किए जा रहे अध्ययनों में पाया गया है कि हृदय और श्वास रोग से लेकर कैंसर और खराब अनुभूतियों सहित कई मामलों में वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए खतरा है और अब यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों संबंधी रोग) का भी मुख्य कारण बनकर उभर रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख