भारतीय-अमेरिकी नागरिक अजय बंगा बने world Bank के अध्यक्ष, 2 जून को ग्रहण करेंगे पदभार

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2023 (09:31 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा (Ajay Banga) विश्व बैंक (World Bank) के अगले अध्यक्ष होंगे। वे 2 जून को डेविड मालपास (David Malpass) का स्थान लेंगे। विश्व बैंक ने बोर्ड द्वारा मतदान के माध्यम से बंगा के चुने जाने के बाद जारी बयान में कहा कि बंगा को बुधवार को अध्यक्ष चुना गया है।
 
5 साल के लिए बंगा के नेतृत्व को मंजूरी देने हेतु बोर्ड के मतदान के तुरंत बाद जारी इस बयान में संगठन ने कहा कि विश्व बैंक समूह बंगा के साथ काम करने के लिए तत्पर है। वे 2 जून को डेविड मालपास से यह भूमिका संभालेंगे।
 
मास्टरकार्ड इंक के पूर्व कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) का पिछले महीने समर्थन मिला था। विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने लगभग 1 साल पहले पद छोड़ने की घोषणा की थी। भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।
 
पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता सेना में अधिकारी थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वे शिमला में तैनात रहे थे, तभी बंगा को सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलवाया गया था।
 
63 वर्षीय बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया था। एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का समर्थन किया था। उनका समर्थन करने वालों में कई नोबेल पुरस्कार विजेता भी थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख