Hanuman Chalisa

Ajay Banga : विश्व बैंक के अध्‍यक्ष बनेंगे अजय बंगा, काम नहीं आया चीन का अड़ंगा

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (17:14 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी अजय बंगा का निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। विश्व बैंक ने कहा है कि इस पद के लिए सिर्फ बंगा का ही नाम आया है। बंगा की औपचारिक नियुक्ति से पहले विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल उनका साक्षात्कार लेगा। बैंक ने साक्षात्कार के समय की घोषणा अभी नहीं की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में कहा था कि अमेरिका विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा को नामित कर रहा है, क्योंकि वह इतिहास के इस नाजुक क्षण में वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह योग्य हैं।

विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के लिए नामांकन की आखिरी तारीख बुधवार को खत्म हो गई। इस दौरान 63 वर्षीय बंगा के मुकाबले में कोई नाम नहीं आया। विश्व बैंक ने एक बयान में कहा, बोर्ड को एक नामांकन मिला है और हम यह घोषणा करना चाहते हैं कि इस पद के लिए अमेरिकी नागरिक अजय बंगा के नाम पर विचार किया जाएगा।

माना जा रहा है कि विश्व बैंक के नए प्रमुख की नियुक्ति मई की शुरुआत तक हो जाएगी। मास्टरकार्ड के पूर्व प्रमुख बंगा इस समय जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी अजय बंगा का निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। विश्व बैंक ने कहा है कि इस पद के लिए सिर्फ बंगा का ही नाम आया है। पिछले हफ्ते खबर आई थी कि चीन को बंगा के नाम पर आपत्ति है और वह किसी अन्य उम्मीदवार को सपोर्ट कर सकता है, लेकिन बंगा को भारत समेत दुनियाभर के प्रमुख देशों का जबरदस्त सपोर्ट मिला।

विश्व बैंक के निदेशक मंडल की मंजूरी मिलते ही बंगा दुनिया की दो शीर्ष वित्तीय संस्थाओं के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी-सिख बन जाएंगे। बंगा इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। Edited By : Chetan Gour (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Blast : तो टल गया बड़ा हमला, NIA करेगी दिल्ली ब्लास्ट की जांच, धमाके से जुड़े 10 बड़े अपडेट

बिहार ने दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से रचा इतिहास, चुनाव आयोग ने बताया आंकड़ा

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा ने लॉन्च किया जेजेएस 2025

अगला लेख