पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता जकी की हत्या

Webdunia
रविवार, 8 मई 2016 (08:45 IST)
कराची। मानवाधिकार कार्यकर्ता और सोशल मीडिया पर अभियान चलाने वाले अकरम जकी की देश की वित्तीय राजधानी कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। अकरम जकी धार्मिक कट्टरपंथ के प्रति अपने कठोर रूख के लिए जाने जाते थे।
 
बीती रात जकी न्यू कराची के सेक्टर 11 में एक रेस्तरां में भोजन कर रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल पर चार हमलावर आए और उन्होंने जकी को गोली मार दी।
 
हमले में जकी के साथ मौजूद पत्रकार राव खालिद और पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति असलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकद्दस हैदर ने बताया कि हमलावर ने जकी और खालिद को गोलियां मारीं और असलम इस गोलीबारी की चपेट में आ गया।
 
पूर्व पत्रकार जकी उस समय सुखिर्यों में आए थे जब उन्होंने लेट्स अस बिल्ड पाकिस्तान नामक एक फेसबुक पेज शुरू किया था और मानवाधिकारों के लिए काम करने एवं उदारवादी धार्मिक विचारों का प्रसार करने के लिए समर्पित एक वेबसाइट के संपादक बन गए थे।
 
जकी ने चरमपंथ के हर रूप की निंदा की और लाल मस्जिद के उलेमा मौलाना अब्दुल अजीज द्वारा शिया मुस्लिमों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिए जाने के खिलाफ अभियान का नेतृत्व भी किया।
 
उन्होंने और अन्य अभियानकर्ताओं ने दबाव बनाया जिसके बाद अजीज के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।
 
जकी की हत्या उस दिन हुई जब कराची पुलिस ने मई 2013 में मारी गई सामाजिक कार्यकर्ता परवीन रहमान की हत्या के एक मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किए जाने का ऐलान किया था।
 
ओरांगी शहर में आसपास के बदहाल पड़ोस के विकास के लिए काम करने वाली परवीन की इसी इलाके में घर लौटते समय हत्या कर दी गई थी।
 
पिछले साल सितंबर में एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार के लिए अभियान चलाने वाली सबीन महमूद की कराची के डिफेन्स इलाके में हत्या की गई थी। तब सबीन कार्यालय से घर लौट रही थीं। उनके हत्यारों का आज तक पकड़ा नहीं जा सका है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

अगला लेख